{"_id":"68b5e40655fe219415043527","slug":"development-will-take-place-in-dostpur-with-one-crore-rupees-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139962-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक करोड़ रुपये से दोस्तपुर में होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक करोड़ रुपये से दोस्तपुर में होगा विकास
Mon, 01 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
04. दोस्तपुर नगर पंचायत का भवन। -संवाद
सुल्तानपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत दोस्तपुर नगर पंचायत के विकास के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट शासन की ओर से स्वीकृत कर दिया गया है। इसके अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, जल निकासी व प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत विकास कार्य कराए जाएंगे।
दोस्तपुर नगर पंचायत का गठन सन् 1972 में किया गया था। नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं। यहां की आबादी करीब 20 हजार है। नगर पंचायत के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से शासन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने बजट की स्वीकृति दी है।
विकास कार्य होने से नगर पंचायत वासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। दोस्तपुर नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि नगर पंचायत में सीसी रोड, इंटर लाकिंग सड़क, नाली व प्रकाश व्यवस्था के लिए जल्द ही सर्वे किया जाएगा। इसका डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करवाकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलते ही विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे।