{"_id":"64e7a974b2742af9970173b4","slug":"detained-in-district-jail-died-in-sgpgi-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2037-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की एसजीपीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की एसजीपीजीआई में मौत
Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी विजय पाल यादव (57) की बृहस्पतिवार सुबह एसजीपीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। विजय पाल अमेठी जिले के दरखा गांव का रहने वाला था। वह हत्या के मामले में जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध था। उसे हार्निया व किडनी की समस्या थी। इससे वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था।
कारागार प्रशासन के मुताबिक 16 अगस्त को विजय पाल की तबीयत खराब हो गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे 17 अगस्त को एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया था। कारागार अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने बताया कि विजयपाल की मौत बीमारी से हुई है।