फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Details of absent doctor sought in murder case

Sultanpur News: हत्या के केस में गैरहाजिर चिकित्सक का ब्योरा तलब

Wed, 10 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Details of absent doctor sought in murder case
सुल्तानपुर। 24 साल पुराने हत्या के केस में गवाही के लिए हाजिर नहीं हो रहे चिकित्सक डॉ. एसके यादव के बारे में एफटीसी द्वितीय जज राकेश की अदालत ने सीएमओ को पत्र जारी कर ब्योरा तलब किया है। इस मामले में रिटायर्ड सीओ रमेश नाथ सिंह का बयान दर्ज हुआ। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में 24 जनवरी 2001 को फैजाबाद जिले के कुमारगंज थाने के शिवनाथपुर के रहने वाले वादी राकेश कुमार शुक्ल ने अपने ड्राइवर इस्लाम व क्लीनर अशोक सिंह को गाड़ी बुकिंग के बहाने बुलाकर लूट व हत्या व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। फैजाबाद जिले के भरतकापुरवा निवासी आरोपी अजय कुमार व बरहनापुर निवासी डॉ. वासदेव यादव के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन साक्षी चिकित्सक डॉ. एसके यादव लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। उनके वर्तमान व पूर्व तैनाती स्थल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस कारण मामले की कार्रवाई बाधित चल रही है। अदालत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस मामले में साक्षी चिकित्सक का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed