फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Descendants reach Jagdishpur from South Africa in search of roots

145 साल बाद साउथ अफ्रीका से जगदीशपुर पहुंचा कुनबा

Sat, 21 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Descendants reach Jagdishpur from South Africa in search of roots
अमेठी। साउथ अफ्रीका से एक परिवार 145 साल बाद अपने पूर्वजों की तलाश में कस्बा पहुंचा। परिवार का दावा है कि उसके पूर्वज 1847 में यहां से साउथ अफ्रीका गए थे।
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका स्थित डरबन के ग्लेनउड 131 बोईन एवेन्यू निवासी 53 वर्षीय प्रकाश शर्मा पुत्र मनीराम शर्मा अपने पांच सदस्यीय कुनबे के साथ शनिवार को जगदीशपुर थाना दिवस में पहुंच गए।
विज्ञापन

अपने परिवारीजनों का पता ढूंढ रहे प्रकाश शर्मा के साथ उनकी पत्नी इंद्राणी दयाराम (50), पुत्री इशानी शर्मा (22), पुत्र किशन कुमार शर्मा (21), सास पार्वती नायडू पत्नी वेंकटेश नायडू हैं। प्रकाश शर्मा अपनी जाति ब्राह्मण बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि देश में नागरिकता कानून लागू होने के बाद उन्होंने अपने पूर्वजों की खोज शुरू की। उनके पूर्वज रामदीन पुत्र जवाहिर शर्मा निवासी जगदीशपुर थाना व जनपद सुल्तानपुर के विषय में जानकारी प्राप्त हुई है।

वे वर्ष 1874 में कोलकाता के रास्ते दक्षिण अफ्रीका गए थे। अपने पूर्वजों की तलाश में भारत पहुंचे प्रकाश शर्मा को जगदीशपुर थाना दिवस प्रभारी तहसीलदार मुसाफिरखाना घनश्याम भारती व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर अंगद सिंह ने खोजबीन के बाद बल्दीराय के थानाध्यक्ष आकाश पवार से बात करके बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर में पूर्वजों का पता लगाने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed