{"_id":"60465c0d8ebc3e591e5b69b6","slug":"deployment-of-teachers-will-be-done-through-the-human-estate-portal-sultanpur-news-lko568561196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संपदा पोर्टल के जरिए होगी शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संपदा पोर्टल के जरिए होगी शिक्षकों की तैनाती
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पारस्परिक स्थानांतरण के तहत गैर जनपदों से आए शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल के जरिए विद्यालय आवंटित किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने बीएसए को पोर्टल अपडेट करने का निर्देश दिया है।
अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जिले में अलग-अलग जनपदों से 126 शिक्षकों ने अपनी आमद दर्ज कराई है। शिक्षकों की प्रतिदिन बीएसए कार्यालय में उपस्थिति ली जा रही है।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को निर्देशित किया है कि पारस्परिक अंतर जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत स्थानांतरित अध्यापकों को विद्यालय पद स्थापना के पूर्व मानव संपदा पोर्टल पर विद्यालय वार अध्ययनरत छात्रों व अध्यापकों की संख्या अपडेट किया जाना अनिवार्य है, जिससे विद्यालयों में रिक्तियों को आवश्यकतानुसार भरा जा सके।
विज्ञापन
मानव संपदा पोर्टल पर सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया में अद्यतन नवनियुक्त अध्यापकों का पंजीकरण करते हुए अपडेट किया जाएगा। अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में स्थानांतरित शिक्षकों के कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण करने का डाटा भी अपडेट होगा।
विद्यालयों के संविलयन की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल पर पूर्ण की जाएगी। जो विद्यालय मानव संपदा पोर्टल पर अंकित हैं लेकिन अस्तित्व में नहीं हैं, उन्हें पोर्टल से हटाया जाएगा। मानव संपदा पोर्टल के अपडेशन की कार्रवाई 15 मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश परिषद ने दिया है।
विद्यालय आवंटन में अलग-अलग विधि
विद्यालय आवंटन प्रक्रिया को लेकर शासन में भी उहापोह की स्थिति है। छह माह के भीतर तीन बार विद्यालय आवंटन प्रक्रिया हुई है। तीनों में अलग-अलग पोर्टल का इस्तेमाल किया गया है।
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रेरणा पोर्टल के जरिए विद्यालय आवंटित हुए थे। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के जरिए आए शिक्षकों को यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से विद्यालय आवंटित हुए थे। अब पारस्परिक स्थानांतरण वाले शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल से विद्यालय आवंटन की तैयारी चल रही है।
मानव संपदा पोर्टल को अपडेट करने का निर्देश मिला है। अपडेशन की प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित तिथि तक पोर्टल को अपडेट कर दिया जाएगा।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए