फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dengue patient dies in district hospital, 15 admitted

जिला अस्पताल में भर्ती प्रौढ़ की डेंगू से मौत

Wed, 16 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dengue patient dies in district hospital, 15 admitted
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू पीड़ित एक प्रौढ़ की मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि वहां भर्ती 15 मरीजों में दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। जिला अस्पताल के स्टाफ को आपदा प्रबंधन वार्ड में विशेष साफ-सफाई करने का आदेश दिया गया है।
जिले में बरसात के बाद लगातार डेंगू की चपेट में आ रहे लोगों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 15 मरीज भर्ती हैं। मंगलवार की देर रात डेंगू पीड़ित अब्दुल हमीद (55) निवासी सरैया पुरुषोत्तमपुर कोतवाली जयसिंहपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, डेंगू पीड़ित निर्मला और सावित्री की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में कादीपुर, मोतिगरपुर, अमेठी, जयसिंहपुर, कोतवाली देहात और शहरी क्षेत्र के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ित अब्दुल हमीद की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मंगलवार की रात मौत हो गई है।
दो अन्य महिलाओं की हालत भी नाजुक है। जिला अस्पताल के स्टाफ को डेंगू वार्ड में विशेष साफ-सफाई के साथ ही बेड की चादरें बदलते रहने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed