{"_id":"637e66209813ea169a4c8e55","slug":"demolished-eight-houses-built-on-the-barn-sultanpur-news-lko658484643","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खलिहान पर बने आठ घरों को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खलिहान पर बने आठ घरों को ढहाया
विज्ञापन
दोस्तपुर/ मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। राजस्व अभिलेख में दर्ज खलिहान की भूमि पर आवास और पशुशाला बनाकर रह रहे लोगों पर हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने बुधवार को सख्ती की। प्रशासन ने जेसीबी चलाकर भूमि को खाली करा लिया। प्रशासन की कार्रवाई में आठ लोगों के घरों को जमींदोज कर दिया गया।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के भदिला खानीपुर गांव में राजस्व अभिलेख में गाटा संख्या 32, 94 व 200 खलिहान के रूप में दर्ज है। इन नंबरों पर गांव के ही रामप्रताप वर्मा, हरभजन यादव, राकेश यादव, अशोक यादव, बाबूराम यादव, राम अवध यादव, राम जनक यादव, खेमई यादव आवास व पशुशाला बनाकर परिवार के साथ निवास कर रहे थे।
खलिहान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को एसडीम जयसिंहपुर संजीव कुमार यादव, तहसीलदार हृदय राम तिवारी, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, लेखपाल देवमणि उपाध्याय पुलिस टीम के साथ जेसीबी लेकर गांव पहुंच गए। प्रशासन ने आवास में रहने वाले सभी आठ परिवार के लोगों को मकान से सामान के साथ निकालकर बाहर कर दिया। इसके बाद जेसीबी से अवैध कब्जे को ढहा दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों का आवास गिराया गया है, उन्हें आवासीय पट्टा भी दिया गया हैं। शिवशंकर सिंह की केवल पशुशाला ढहाई गई है। गाटा संख्या 32 पर आवास बनाने वाले श्रीश्याम को 14 दिन का स्थगन आदेश प्राप्त है। इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।