{"_id":"6a626797470736c9ff0ec379","slug":"decline-in-passengers-on-roadways-buses-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161168-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोडवेज बसों में घटे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोडवेज बसों में घटे यात्री
Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
शहर में आजाद पार्क के पास रोडवेज बस खड़ी कर सवारी का इंतजार करता चालक। संवाद
सुल्तानपुर। जुलाई शुरू होने के साथ ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ज्यादातर रूटों पर बसें 15 से 20 यात्रियों के साथ ही रवाना हो रही हैं। इससे परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है।
सुल्तानपुर डिपो के बेड़े में निगम और अनुबंधित मिलाकर कुल 177 बसें हैं। पहले तकरीबन हर बस में 20 से 22 यात्री सफर करते थे, लेकिन जुलाई में यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज परिसर में कुछ चहल-पहल रही, लेकिन दोपहर तक सन्नाटा पसर गया। दोपहर एक से दो बजे के बीच अकबरपुर जाने वाली बस में 14, प्रयागराज रूट की बस में 12 और अयोध्या जाने वाली बस में 15 यात्री ही मिले।
विज्ञापन
कई बसों को पर्याप्त सवारी न मिलने के बावजूद निर्धारित समय पर रवाना करना पड़ा। अन्य डिपो की बसें भी रोडवेज परिसर से बाहर खड़ी होकर यात्रियों का इंतजार करती रहीं। शाहगंज डिपो की एक बस आजाद पार्क के पास करीब आधे घंटे तक सवारी के इंतजार में खड़ी रही, आखिरकार 16 यात्रियों के साथ रवाना हुई।
त्योहारों पर संख्या बढ़ने की उम्मीद
जुलाई में यात्रियों की संख्या में कमी आने से राजस्व प्रभावित हुआ है। रक्षाबंधन और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आय में भी सुधार होगा।
-सुरेश चंद्र यादव, एआरएम