फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Deceased could not be identified; bike turned out to be stolen

Sultanpur News: मृतक की नहीं हो सकी पहचान ,चोरी की निकली बाइक

Thu, 11 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deceased could not be identified; bike turned out to be stolen
मिश्रिख। इलाके में हरदोई मार्ग पर मंगलवार रात धर्मापुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में निकला था कि मृतक के पास मिली बिना नंबर की बाइक चोरी की थी। इसके बाद पुलिस की जांच कई अन्य बिंदुओं पर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से शव की फोटो प्रसारित कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसमें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बाइक के चेचिस नंबर से वाहन का पता लगाया। यह जानकारी मिली कि बाइक हरदोई जिले के टड़ियावां कोतवाली के लोकईपुरवा गांव निवासी शिवकुमार के नाम दर्ज है। बाइक मालिक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी बाइक 12 मई को ही चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना टड़ियावां कोतवाली में दे दी गई थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


...तो टडियावां पुलिस ने बरती लापरवाही
पीड़ित बाइक मालिक शिवकुमार ने बताया कि 12 मई की रात गांव में बरात आई थी। गांव के बाहर से बाइक चोरी हो गई। उन्होंने अगले दिन ही कोतवाली टड़ियावां को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पीड़ित के कहने पर प्राथमिकी नहीं दर्ज कर रहे थे। इसलिए पीड़ित ने हरदोई एसपी को सूचना दी थी। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब नौ जून की रात में दुर्घटना हुई तो मिश्रिख पुलिस ने चेचिंस नंबर से बाइक मालिक का पता लगाया। इसके बाद टडियावां पुलिस हरकम में आई। उसने दस जून को चोरी की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed