{"_id":"6840936f2a67981ba40cb114","slug":"debit-card-trapped-in-atm-rs-42350-deducted-from-account-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-134472-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एटीएम में फंसा डेबिट कार्ड, खाते से कट गए 42,350 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एटीएम में फंसा डेबिट कार्ड, खाते से कट गए 42,350 रुपये
Thu, 05 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बैंक के एटीएम बूथ पर मशीन में कार्ड फंसने के बाद खाते से 42,350 रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैंक के शाखा प्रबंधक व एटीएम सुपर वाइजर पर संदेह जताते हुए साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली देहात के रामनाथपुर, उतुरी निवासी सुधाकर मिश्र के मुताबिक, उनकी मां सावित्री देवी का बचत खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया सेक्टर जी, लखनऊ शाखा में है। खाते में उनकी मां की पेंशन आती है। सुधाकर का आरोप है कि एक जून की सुबह 10 बजे अपनी मां के डेबिट कार्ड से पैसा निकालने जमालगेट के निकट स्थित एक बैंक के मुख्य शाखा के एटीएम बूथ पर गए थे। पैसा निकालते समय कार्ड मशीन में फंस गया।
गार्ड ने एटीएम अधिकारी को बताया। गार्ड ने बताया कि दोपहर 01.30 बजे तक इंजीनियर आकर मशीन में फंसा डेबिट कार्ड निकाल देगा। दो जून को गार्ड ने बताया कि डेबिट कार्ड ब्रांच मैनेजर के पास होगा। फिर सुधाकर ब्रांच मैनेजर से मिले तो बताया कि कार्ड ब्लॉक करवा दीजिए। वह घर पहुंचे और जब वह कार्ड ब्लाॅक करने लगे तो मैसेज से पता चला कि उनके खाते से 42,350 रुपये कट गए थे।
विज्ञापन
एटीएम सुपरवाइजर व ब्रांच मैनेजर की भूमिका पर संदेह जताया है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।