फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   death

बेगमपुरा एक्सप्रेस में यात्री की जान गई

Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
death
सुल्तानपुर। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक यात्री की लखनऊ से ट्रेन छूटने के बाद अचानक मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त बिहार के चंपारण निवासी राकेश शर्मा (35) के रूप में की।
विज्ञापन

बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस में के डी-टू कोच में राकेश अंबाला से सवार हुए थे। उनके साथ सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचने से पहले ही राकेश की तबीयत खराब होने लगी थी। इसकी सूचना करीब सवा सात बजे चारबाग स्टेशन को दी गई। उसके बाद भी वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद राकेश बेहोश हो गए। निहालगढ़ में ट्रेन के पहुंचने के बाद जीआरपी ने राकेश की नब्ज टटोली तो पता चला कि उनकी मृत्यु हो गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्दीकी के नेतृत्व में शव को निहालगढ़ से सुल्तानपुर स्टेशन लाया गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई। इसके बाद जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed