फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   death

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराया मिनी ट्रक, चालक की मौत

Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
death
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की भोर सारंगपुर के पास सड़क दुर्घटना हो गई। कानपुर से मऊ की ओर जा रहा सब्जी लदा मिनी ट्रक एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में मिनी ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि खलासी को मामूली चोटें आईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के चौड़ागरा कल्यानपुर निवासी धीरज (20) ट्रक चालक था। वह कानपुर के विजय नगर निवासी क्लीनर पुनीत (22) पुत्र उमाशंकर के साथ मिनी ट्रक पर सब्जी लादकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर से मोहम्मदाबाद, मऊ जा रहा था। रास्ते में जयसिंहपुर क्षेत्र के सारंगपुर के पास मिनी ट्रक एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रहे यूपीडा के कर्मियों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। पुनीत को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जयसिंहपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धीरज के परिवारीजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed