फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   death in district hospital

चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत

Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
death in district hospital
सुल्तानपुर। सीएचसी में भर्ती एक महिला की चिकित्सक की लापरवाही से प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजन महिला को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ चिकित्सक की मानें तो महिला की मौत अत्यधिक रक्तस्राव से हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी दीपक कुमार की पत्नी सरला देवी (22) को शुक्रवार की शाम को प्रसव पीड़ा हुई तो आशा के साथ वह सीएचसी भदैंया पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में करीब सात बजे महिला को प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा ठीक थे। आधे घंटे बाद प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा जो बढ़ता ही गया। देखते ही देखते महिला की हालत बिगड़ गई।

पहले स्टाफ नर्स व एएनएम ने इसे सामान्य बताया और दवाएं दीं। थोड़ी देर बाद उसकी हालत गंभीर होने पर तीमारदार भड़क गए और लापरवाही का आरोप लगाया।
उसके बाद सीएचसी से महिला को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजन सरला को लेकर देर रात जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
परिवारीजन उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed