{"_id":"637e6587aa5ad50dfd1aedb0","slug":"deadly-attack-on-bjp-general-secretary-sultanpur-news-lko6585895192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा महामंत्री पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा महामंत्री पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेटे को स्कूल छोड़कर बुधवार की सुबह स्कूटी से घर लौट रहे भाजपा महामंत्री पर बाइक सवार छह लोगों ने हमला कर दिया। पिटाई के बाद भाजपा नेता का मोबाइल सेट छीनकर हमलावर फरार हो गए। घायल भाजपा नेता को लेकर भाजपाई जिला अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी धर्मेंद्र कुमार बबलू भाजपा के जिला महामंत्री हैं। बुधवार की सुबह धर्मेंद्र अपने बेटे को स्कूटी पर बैठाकर स्कूल छोड़ने गए थे। बेटे को स्कूल पहुंचा कर वे घर लौट रहे थे। रास्ते में सुपर मार्केट के पास एक बाइक से उनकी स्कूटी टकरा गई। धर्मेंद्र की स्कूटी सवार से कुछ बातचीत होने लगी।
तभी तीन बाइक पर सवार छह लोग मौके पर पहुंचे और धर्मेंद्र को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उनका मोबाइल सेट भी छीन लिया और फरार हो गए। सूचना के बाद नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता घायल धर्मेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उनका उपचार किया। नगर कोतवाल ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।