फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   deadbody of newly married found hanging from hook

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Sun, 28 Feb 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
deadbody of newly married found hanging from hook
कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में रविवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे के हुक के सहारे लटकता पाया गया। मौत की सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों और ससुरालीजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मृतका के चाचा ने भतीजी के पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी विकास कुमार उर्फ अरविंद रजक की शादी सात दिसंबर 2020 को अंबेडकरनगर जिले के मालीपुुर क्षेत्र के सैदपुर भितरी गांव निवासी चौथीराम की पुत्री काजल (21) से हुई थी। तीन दिन पहले ही काजल मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब नौ बजे काजल का शव कमरे में पंखे के हुक के सहारे लटकता पाया गया। काजल की मौत की सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों की ससुरालीजनों से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाल केके मिश्र ने बताया कि मृतका के चाचा मोती की तहरीर पर काजल के पति, भाभी और मां के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed