फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   deadbody of elderly was thrown in canal after murder

बुजुर्ग की हत्या कर नहर में फेंका गया था शव

Tue, 11 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
deadbody of elderly was thrown in canal after murder
बल्दीराय। घर से लापता बुजुर्ग की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर हत्या का क्ेस दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश एसओ को दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरे कन्हई बघौना के पास शारदा सहायक खंड-16 की नहर में सोमवार को एक शव मिला था। शव की पहचान लाल बहादुर (60) निवासी बड़ाडांड़ रसहरा के रूप में हुई थी। मृतक की बहन गीता ने पुलिस को बताया था कि रविवार को करीब चार बजे लाल बहादुर घर में बिना किसी को बताए बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन

रात में बहुत तलाश की गई लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला था। दूसरे दिन लाल बहादुर का शव नहर में मिला था। पुलिस की जांच में पता चला कि लाल बहादुर की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे अनय की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मंगलवार को एसपी डॉ. विपिन मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एसओ को आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed