{"_id":"6574bc5852cd9b4ba202da17","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-a-tree-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-6509-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Sun, 10 Dec 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कुड़वार के कटावां गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव बाग में स्थित पेड़ पर फंदे से लटका देखा गया। ग्रामीणों के जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र कुड़वार के कंटावा निवासी अभिषेक कुमार सिंह (34) शुक्रवार शाम घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ। देर रात परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन अभिषेक का पता नहीं चल सका।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बाग में स्थित एक पेड़ की डाल से लटकता देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। कोई भी उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि युवक की मौत की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।