{"_id":"5f720c138ebc3e9b7c13af15","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-sultanpur-news-lko5424837135","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय थाने के सराय गोकुल गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव नीम के पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव निवासी बृजेश की पत्नी शांति देवी का शव सोमवार की सुबह घर के सामने स्थित नीम के पेड़ के सहारे रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह पति व पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति बाजार चला गया। वापस लौटा तो पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।