फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of student found hanging

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Tue, 09 Sep 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of student found hanging
गोसाईगंज। चौथाई का पुरवा सरवन गांव निवासी सहज राम के पुत्र किशन (13) का शव सोमवार सुबह घर में रस्सी के फंदे से बल्ली पर लटका मिला। ग्रामीणों ने मौत की सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन

सहज राम ने बताया कि वह महमूदपुर गांव की एक निजी पशुशाला में केयरटेकर का काम करते हैं। उनका पुत्र किशन रामरती इंटर कॉलेज द्वारिका गंज में कक्षा-सात का छात्र था। किशन रोजाना शाम को उनके साथ महमूदपुर पशुशाला चला जाता था। सुबह घर लौटकर वह खाना बनाने के बाद विद्यालय चला जाता था। रोजाना की तरह सोमवार सुबह छह बजे किशन पशुशाला से घर लौटकर आया। करीब 08.30 बजे सहज राम घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। एक कमरे में लगी बल्ली से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका किशन का शव देखकर वह अवाक रह गए। उन्होंने प्रकरण की जानकारी गोसाईगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन

गोसाईगंज पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का केस लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
सुसाइड नोट से खुल सकता है मौत का राज
सहज राम की पहली पत्नी धीरमती का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनसे दो संताने थीं। बड़ी पुत्री आशा का विवाह हो चुका है। पहली पत्नी की मौत के बाद सहज राम ने करीब आठ साल पहले दूसरा विवाह किया था। उनकी दूसरी पत्नी नीतू 15 दिन पहले अपनी बेटी के घर जालंधर चली गई। मौजूदा समय में घर पर सहजराम व किशन ही रहते थे। ग्रामीणों की मानें तो किशन की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सुसाइड नोट से मौत का राज पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed