{"_id":"68d2f138d605912891047dac","slug":"dead-body-of-prisoner-found-hanging-in-jail-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-141431-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जेल में फंदे से लटका मिला बंदी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जेल में फंदे से लटका मिला बंदी का शव
Wed, 24 Sep 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कारागार के अहाते में मंगलवार दोपहर आम के पेड़ से चोरी के मामले में एक विचाराधीन कैदी का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। उसकी मौत के पहले पत्नी उससे मुलाकात करने गई थी। जेल प्रशासन के मुताबिक, उसने आत्महत्या की है।
जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविंद ने बताया कि मृतक विचाराधीन बंदी मो. सुभान (21) कादीपुुर के अल्देमऊ, नूरपुर का रहने वाला था। जेल में वह गत पांच मई को लाया गया था। वह बैरक संख्या-12 में रहता था। दोपहर उसकी पत्नी नगमा बानो मुलाकात करने आई थी। मुलाकात करके जैसे ही नगमा गई, वैसे ही वह अहाते में पहुंचा। वहां पर मो. सुभान पेड़ पर चढ़ गया। उसने गर्दन में गमछे का फंदा लगाकर पेड़ की डाल से लटककर आत्महत्या कर लिया। अन्य बंदियों व जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने घटना की जानकारी दी।
कोतवाली नगर पुलिस को बुलाकर शव को नीचे उतरवाया गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि अल्देमऊ में मंदिर में 18 मार्च को घंटे व घंटिया चोरी हो गई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने केस दर्ज कराया था।