फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead body found

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 08 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
dead body found
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। घर से ननिहाल पहुंचे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद सीओ कादीपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले को संदिग्ध बताया है। दूसरी तरफ पुलिस ने मामा की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी अनिल चौधरी (34) पुत्र पारसनाथ चौधरी का ननिहाल करौंदीकलां थाना क्षेत्र के हिंदुआबाद गांव निवासी दयाराम रजक के यहां है। सोमवार को अनिल बाइक से ननिहाल जाने के लिए निकला था। मंगलवार सुबह हिंदुआबाद गांव की बाग में पेड़ में रस्सी के सहारे अनिल का शव लटकता पाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर सीओ कादीपुर सुरेंद्र कुमार, एसओ करौंदीकलां चंद्रशेखर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा तो उसके मुंह में गमछा ठूंसा हुआ मिला। सीओ ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध है। दूसरी तरफ, एसओ चंद्रशेखर ने बताया कि मृतक के मामा दयाराम रजक ने आत्महत्या करने का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से ही ननिहाल में रहता था अनिल
हिंदुआबाद निवासी मामा दयाराम के घर पर अनिल बचपन से ही रहता था। दो वर्ष पूर्व किसी बात से नाराज होकर अनिल अपने घर कटघरा गांव चला गया था। हालांकि बीच-बीच में अनिल हिंदुआबाद गांव आता था, लेकिन मामा के घर नहीं जाता था।

बड़े भाई की मौत के बाद हुई छोटे भाई की मौत
हिंदुआबाद गांव के लोगों ने बताया कि अनिल की मां केवला देवी की दो संतानें थीं। इनमें दोनों पुत्र थे। बड़े बेटे की पूर्व में संदिग्ध परि स्थितियों में मौत हो गई थी। बड़े बेटे की मौत के बाद छोटे बेटे अनिल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed