फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body found in the field of middle-aged who went to market

बाजार गए अधेड़ का खेत में मिला शव

Wed, 14 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the field of middle-aged who went to market
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। मंगलवार शाम घर से बाजार के लिए निकले अधेड़ का शव बुधवार सुबह खेत में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गोसाईंगंज के माधोपुर छतौना गांव निवासी कल्लू (45) मंगलवार की शाम करीब छह बजे घर से सामान लाने के लिए पैदल ही बाजार गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह क्षेत्र के लाला का पुरवा (माधवपुर छतौना) गांव के एक खेत में कल्लू का शव पाया गया।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। इस बीच कल्लू के भाई लल्लू परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंच गया और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने कल्लू की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

माधवपुर छतौना निवासी कल्लू विश्वकर्मा के परिवार में पत्नी सुग्गी के साथ ही तीन बेटियां हैं। बेटियों में सबसे बड़ी सोनम (10), मोनी (5) और एक साल की सोनी है। कल्लू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed