फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead Baby found

ड्यूटी के बाद थाने से निकले होमगार्ड का शव तालाब में मिला

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
dead Baby found
सुजीत दुबे। फाइल फोटो - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर से सटे सौरमऊ के तालाब में शुक्रवार दोपहर एक होमगार्ड का शव पानी में उतराता पाया गया। सीओ की मौजूदगी में शव को तालाब से निकालकर जांच की गई। होमगार्ड की पर्स और चाबी नहीं मिली। तालाब के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। ड्यूटी के बाद थाने से निकले होमगार्ड की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के घासीपुर निवासी होमगार्ड सुजीत कुमार दुबे (46) भदैंया कंपनी में तैनातथा। सुजीत की ड्यूटी कोतवाली देहात में लगी थी। बृहस्पतिवार की देर शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी सुजीत घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने अन्य होमगार्डों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवारीजन और होमगार्ड के जवान सुजीत की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार की सुबह नगर क्षेत्र के सौरमऊ स्थित कान्हा गोशाला के पास के तालाब में स्थानीय लोगों ने एक शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। नगर कोतवाली के साथ ही कोतवाली देहात के पुलिस कर्मी और सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सीओ की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त सुजीत के रूप में की गई। पुलिस ने कपड़े की तलाशी ली तो कुछ नहीं मिला। परिवारीजनों के अनुसार सुजीत पैंट की जेब में पर्स रखता था, जो गायब है। इसके साथ ही बाइक की चाबी भी नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने होमगार्ड की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। घटना सूचना मिलते ही तमाम होमगार्ड घटनास्थल पर पहुंच गए। होमगार्ड के भदैंया कमांडर देवी प्रसाद वर्मा व बीओ राम अधीन यादव भी मौके पर पहुंचे। होमगार्ड की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ लंभुआ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed