फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead Baby found

बोरे में मिला सिर विहीन धड़, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
dead Baby found
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के गरयें गांव के समीप से होकर गुजरे जौनपुर रजबहा में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक बोरा रस्सियों से बंधा देखा। ग्रामीणों के अनुसार बोरे से दो पैर निकले हुए थे। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें सिर विहीन धड़ मिला। कोतवाल नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि शव 25 से 30 वर्षीय युवक का था। युवक के धड़ पर जींस पैंट व शर्ट मौजूद है। शव दो तीन दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आशंका जताई गई है कि युवक की हत्या करके उसका शव नहर में फेंक दिया गया था। नहर के पानी के साथ बहता हुआ शव गरयें गांव के नजदीक पहुंच गया। हत्यारों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर दिया है। शव को पोर्स्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed