फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Daughters face challenges

चुनौतियों का डटकर सामना करें बेटियां

Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Daughters face challenges
सुल्तानपुर। बेटियों को चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए। सज्जनों की निष्क्रियता व चुप्पी से समाज में महिलाओं के प्रति अपराध को बढ़ावा मिलता है। पुलिस सहित शासन की ओर से संचालित विभिन्न एजेंसियां छात्राओं व महिलाओं की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर हैं।
विज्ञापन

ये बातें एसआई संत कुमार सिंह ने कहीं। वे मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से धम्मौर के श्री हनुमत इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। छात्राओं को अप्रिय स्थिति में महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 और महिला व बाल विकास विभाग की ओर से संचालित 181 की मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें त्वरित कार्रवाई होती है। सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाता है। एसआई नेे बच्चों को यातायात नियमों और 1073 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। बाइक चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें।
अपने परिवारीजनों को हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाएं। उन्होंने बच्चों को दस लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। महिला हेल्पलाइन 181 के सुगमकर्ता एसआई अशोक कुमार गौड़ ने नारी सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए 181 हेल्प लाइन नंबर पर पढ़ाई, कॅरिअर व सुरक्षा संबंधी जानकारियां दीं। कहा कि यह सेवा हर समय आपकी सहायता के लिए उपलब्ध है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि बच्चों में संस्कारों की आवश्यकता है।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को नारी सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी दी। अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को नारी सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित पुलिस की पाठशाला की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साहब बख्श ने किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव अशोक सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed