फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Daily workers not to contest Panchayat Elections

संविदा कर्मी नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव

Sun, 13 Sep 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में विभिन्न विभागों के संविदा कर्मी बतौर प्रत्याशी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पंचायत निर्वाचन आयोग ने संविदा कर्मियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, शिक्षा मित्र, रोजगार सेवक समेत अन्य विभागों में कार्यरत संविदा कर्मी शामिल हैं। आयोग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


 पंचायत निर्वाचन आयोग ने संविदा कर्मियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर वर्ष 2010 में लगाई गई रोक को जारी रखा है। आयोग ने इसके निर्देश पंचायत निर्वाचन कार्यालयों को भेज दिए हैं। निर्देश के मुताबिक शिक्षा विभाग के शिक्षा मित्र, मनरेगा के रोजगार सेवक, कृषि विभाग के किसान मित्र, बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सहायिका एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा बहुएं इसमें शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुुनाव में इनका नामांकन पाए जाने पर उसे निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। आयोग ने इसके अनुपालन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आयोग के निर्देशों का होगा अनुपालन
सहायक निर्वाचन अधिकारी बलवीर सिंह तोमर ने बताया कि आयोग के निर्देश से सभी को अवगत करा दिया जाएगा। आयोग के निर्देशों का अनुपालन होगा। पंचायत चुनाव वर्ष 2010 के आधार पर ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed