फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Daily worker get electrouted.

करंट से दिहाड़ी मजदूर की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Aug 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

कादीपुर (सुल्तानपुर)। बागसराय गांव के पास लाइनमैन के साथ हाईटेंशन लाइन की फॉल्ट ठीक कर रहे दिहाड़ी मजदूर को करंट लग गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सरकारी लाइनमैन की पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने सरकारी लाइन मैन को बचाते हुए मृतक युवक के परिवारीजनों को भी धुन दिया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतक का शव लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम ने मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने के साथ ही घटना में दोषी लाइन मैन के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। करीब पांच घंटे बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा पट्टी (नारायन पारा) निवासी अवधेश प्रसाद गुप्ता (35) पुत्र हरिप्रसाद गुप्ता कादीपुर विद्युत उपकेंद्र पर दिहाड़ी पर बिजली ठीक करने का काम करता था। मंगलवार की शाम क्षेत्र के बागसराय (लाला की बाग) के पास हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने की वजह से क्षेत्र में बिजली नहीं आ रही थी। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कादीपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन काशीनाथ गुप्ता बाइक से अवधेश प्रसाद के घर पहुंचा और उसे साथ में बैठाकर बागसराय के पास फॉल्ट ठीक करने के लिए गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बागसराय गांव के बाहर बाग में  पोल के पास पहुंचे थे। काशीनाथ गुप्ता ने अवधेश प्रसाद को शटडाउन लेने की बात कहते हुए उसे पोल पर फॉल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा दिया। अवधेश प्रसाद गुप्ता फाल्ट ठीक कर ही रहा था कि अचानक सप्लाई चालू हो गई और अवधेश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। अवधेश की मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। अवधेश का भतीजा सर्वजीत व अमनदीप परिवारीजनों के साथ  घटना स्थल पर पहुंच गया। अवधेश के परिवारीजनों ने लाइनमैन काशीनाथ की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बागसराय गांव के कुछ लोगों ने लाइनमैन को बचाते हुए सर्वजीत और अमनदीप की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed