{"_id":"b25e004140ce4603e15aacdb20d0aecd","slug":"cylinders-for-mdm-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील के लिए जारी 700 गैस सिलेंडर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील के लिए जारी 700 गैस सिलेंडर गायब
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्राथमिक विद्यालयों के लिए जारी हुए 700 से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर प्रधान और प्रधानाध्यापकों की मिलीभगत से गायब हो गए हैं। आपूर्ति विभाग की तरफ से कराई गई गोपनीय जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच में कनेक्शन धारक बने शिक्षकों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। मिड-डे मील योजना का भोजन बनने में सहूलियत के लिए यह कवायद शुरू की गई थी।
विज्ञापन
योजना के क्रियान्वयन के दौरान रहे प्रधान भी जांच के घेरे में होंगे।
शासन ने तकरीबन पांच वर्ष पूर्व जिले के प्राथमिक विद्यालयों के नाम घरेलू गैस कनेक्शन कराने का आपूर्ति विभाग को आदेश जारी किया था। आदेश के तहत जिला पूर्ति अधिकारी को प्रधानाध्यापकों को कनेक्शन धारक बनाने को कहा गया था। कनेक्शन धारक के विवरण में संबंधित विद्यालय का पता दर्ज कराया गया था। उसके बाद शहरी व ग्रामीण एजेंसियों से 725 से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन जारी कराए गए।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कनेक्शन पेपर व पासबुक हस्तांतरित कर प्रतिमाह रिफिल लेने को कहा गया। समय बीतने के साथ ही ये घरेलू गैस सिलेंडर गायब कर दिए गए। आपूर्ति विभाग की गोपनीय जांच में सिलेंडरों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन