फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cut the hair of 4 person including two women

दो महिलाओं समेत चार की चोटी कटी, दहशतमहू

Wed, 09 Aug 2017 11:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 09 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
cut the hair of 4 person including two women

सुल्तानपुर/ अमेठी। चोटी कटने की घटनाओं से अब सुल्तानपुर और अमेठी इलाका भी अछूता नहीं रहा। अमेठी के जामों में एक महिला व दो युवतियों की संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी कट गई जबकि सुल्तानपुर में एक महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


रहस्यमय ढंग से चोटी कटने की घटना से दहशत र्में आइं महिलाओं एवं युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल से कटी हुई चोटी बरामद करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना को अंधविश्वास से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पलिया खरगीपुर निवासी इरफान हुसैन की पुत्री रुखसार बानों की शादी धम्मौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी अताउल्ला के साथ हुई है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अताउल्ला किसी काम से घर से बाहर गया था, जबकि ससुर अजमत उल्ला घर के दरवाजे पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास घर के समीप खेत में गई थी। रुखसार की मानें तो वह घटना के समय घर में काम कर रही थी, तभी मोबाइल फोन पर उसके पिता इरफान का फोन आया। रुखसार मोबाइल पर पिता से फोन पर बात करते हुए कमरे में पहुंची। पीड़ित की मानें तो तभी उसको एक चूहा दिखा और किसी ने पीछे से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो उसकी चोटी कटी जमीन पर पड़ी थी। उसे भर्ती कराया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों दो चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना रानीपुर पश्चिम मजरे बलभद्रपुर गांव से जुड़ी है। रानीपुर पश्चिम गांव निवासी तेज बहादुर वर्मा की पत्नी रामरती (32) मंगलवार की रात मकान के दूसरे तल पर लेटी थी।

रामरती की मानें तो रात करीब एक बजे दो महिलाएं आई, जिन्हें देखकर वह बेहोश हो गई। बुधवार की भोर में करीब तीन बजे जब रामरती की आंख खुली तो उसकी चोटी कटी थी। शोर मचाने पर नींद से जागे परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप चौरसिया ने उसका उपचार किया।

चोटी काटे जाने की सूचना पाते ही एसओ जामों अरविंद कुमार तिवारी भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जमीन पर पड़ी चोटी बरामद की। दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र के पूरे लोधन हरगांव से जुड़ी है।

गांव निवासी हरिराम की पुत्री देवमति (20) मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर में बैठी थी। देवमति की मानें तो उसके सिर में तेज दर्द उठा तो परिवारीजन उसके सिर में तेल की मालिश कर रहे थे। तेल मालिश करते ही देवमति के पीछे का बाल पूरी तरह से गिर गया।

परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। चोटी कटने की संदिग्ध घटनाओं से लोग दहशत में है। फिलहाल पुलिस इसे अंधविश्वास व अफवाह करार दे रही है।
उधर जामों में पूरे निधान पांडेय मजरे पूरे चितई निवासी घनश्याम की पुत्री शिवानी (19) बुधवार की शाम घर में साफ-सफाई कर रही थी। तभी उसकी चोटी संदिग्ध परिस्थितियों में कट गई। चोटी कटते ही शिवानी बेहोश हो गई।


आनन-फानन में परिवारीजन उसे चारपाई पर लेटा कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। शिवानी की मानें तो उसे कुछ आभास नहीं हुआ। एक साया जैसे उसे दिखा फिर उसे कुछ याद नहीं है। जामों थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed