{"_id":"6ad11f19e32c3ef0d6019a14","slug":"criminal-history-of-the-accused-in-the-azad-verma-murder-case-summoned-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167361-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आजाद वर्मा हत्याकांड के आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आजाद वर्मा हत्याकांड के आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री तलब
Fri, 16 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आजाद वर्मा हत्याकांड में जेल भेजे गए अभिषेक वर्मा की तरफ से जिला जज सुनील कुमार की अदालत में जमानत अर्जी पेश की गई है। बुधवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक जिला जज सुनील कुमार ने आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री एवं अभियोजन प्रपत्र तलब करते हुए जमानत पर सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर की तारीख तय की है।
गोसाईगंज थाने के जासापारा-कारीबहार निवासी वादी बादल वर्मा ने 28 जून की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में अपने भाई आजाद वर्मा की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी अशोक पांडेय सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। उन्हें जेल भेजने के दो महीने बाद उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिलने का दावा करते हुए विवेचक ने रिहाई की मांग की। गोसाईगंज थाने के कारीबहार-जासापरा निवासी आरोपी अभिषेक वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा व अभिषेक वर्मा पुत्र रामजनक वर्मा को नौ जुलाई को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।
विवेचक धीरेंद्र वर्मा ने इस मामले में हत्या की धारा हटाकर आरोपी अभिषेक वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या व आर्म्स एक्ट व आरोपी अभिषेक वर्मा पुत्र राम जनक के खिलाफ मात्र गैरइरादतन हत्या के आरोप में चार्जशीट पेश की है।