फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth murdered in Akhandnagar

युवक को दौड़ाकर गोलियों से भूना

Sun, 26 Nov 2017 09:54 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 26 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Akhandnagar
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

राहुल नगर बाजार में बेटे का बाल कटाकर खुद का मसाज करा रहे युवक पर बाइक सवार चार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में खुद को बचाकर भाग रहे युवक को हमलावरों ने दौड़ाकर गोलियों से भून डाला। हत्या के वक्त मात्र 50 मीटर की दूरी पर मौजूद यूपी 100 के सिपाही मूकदर्शक बने रहे। युवक की हत्या से नाराज लोगों ने राहुल नगर बाजार में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यही नहीं तिराहे के पास लगी कामरेड नेताओं की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सीओ कादीपुर ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में एसपी ने एसओ सचिन राठी को लाइन हाजिर करते हुए यूपी 100 के तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के ताजूद्दीनपुर गांव निवासी सतीश तिवारी (35) पुत्र जय प्रकाश तिवारी रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपने चार वर्षीय बेटे शेखर को बाइक पर बैठाकर उसका बाल कटवाने के लिए राहुल नगर बाजार पहुंचे थे। बाजार में स्थित सैलून पर सतीश ने पहले बेटे का बाल कटवाया फिर खुद की सेविंग कराने के बाद मसाज करा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और सतीश को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान खुद को बचाते हुए सतीश जान बचाकर दुकान के पीछे स्थित तालाब की ओर दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन


सतीश को करीब आठ गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर यूपी 100 का वाहन खड़ा था और उस पर तीन सिपाही ड्यूटी पर मौजूद थे लेकिन एक ने भी बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटाई। न ही हत्या की सूचना अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना पाते ही सतीश के परिवारीजन और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में राहुल नगर बाजार पहुंच गए। लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हत्या की सूचना पाते ही सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला, पैरामिलिट्री फोर्स व तीन थानों की पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। सीओ ने लोगों को काफी समझाया-बुझाया, सब बेकार साबित हुआ। इस बीच लोगों ने राहुल नगर तिराहे पर लगी कामरेड राधेश्याम यादव निवासी सेल्हूपारा व संजय यादव निवासी बरामदपुर थाना अखंडनगर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। फोर्स ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। एसओ ने बताया कि मृतक के भाई प्रमोद की तहरीर पर अशोक यादव, बजरंगी यादव, सुनील सिंह, उपकरण सिंह, लोहा सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed