फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth murdered, body found in cab

भूमि विवाद में दुकान से  अगवा कर युवक की हत्या

Sun, 16 Jul 2017 09:33 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 16 Jul 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered, body found in cab
परिवारीजन दुखी - फोटो : अमर उजाला

कार सवार बदमाशों ने दुकान से अगवा कर एक युवक की हत्या कर दी। पारा गांव के समीप रविवार की सुबह युवक का शव कार में पाया गया। हत्या की सूचना के बाद पहुंचे एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या से गांव में तनाव का माहौल है।       

विज्ञापन



बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के बदलगढ गांव निवासी मनीराम (25) अपने छोटे भाई विनीत के साथ बदलगढ़ चौराहे पर टेलर की दुकान करता था। मनीराम का गांव के ही यूसुफ से भूमि विवाद चल रहा था। शनिवार की रात करीब आठ बजे मनीराम अपने भाई विनीत के साथ दुकान पर बैठा था तभी एक कार से चार लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और मनीराम को दुकान से खींचकर कार पर बैठा लिया। विनीत ने इसका विरोध किया तो कार सवार उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। विनीत और उसके परिवारीजन थाने पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


 रविवार की सुबह पारा गांव के पास एक कार खड्ड में दिखाई दी। ग्रामीण जब उसके पास पहुंचे तो मनीराम कार में मृत पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विनीत ने शव की पहचान की। मनीराम की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। एएसपी बीसी दूबे घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर यूसुफ निवासी बदलगढ़ व फेंकू निवासी पूरे मेढीलाल व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed