फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth attacked lover and killed self.

प्रेमिका और खुद को चाकुओं से गोदा, मौत

Thu, 29 Oct 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन से शुरू हुई मोहब्बत का गुरुवार की दोपहर दुखद अंत हो गया। शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने सरेआम प्रेमिका को चाकू से गोद डाला। उसके बाद प्रेमी ने खुद को चाकू मार लिया। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी है। तहसीलदार ने जिला अस्पताल में घायल युवती का बयान लिया है।
विज्ञापन


 दोस्तपुर थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती का करीब डेढ़ माह पूर्व सुरेंद्र पुत्र कल्लू निवासी नकाही थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर से मोबाइल फोन पर संपर्क हो गया। फोन पर ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। इस दौरान सुरेंद्र दो-तीन बार युवती से मिला भी। गुरुवार को सुरेंद्र दोस्तपुर बाजार उससे मिलने पहुंचा था। उधर, युवती घर से कोचिंग पढ़ने के लिए अपनी मां के साथ दोस्तपुर पहुंची थी। दोस्तपुर में स्थित शाहीपुल के पास युवती अपनी मां की मौजूदगी में सुरेंद्र से मिली।
विज्ञापन


सुरेंद्र ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया। युवती ने सुरेंद्र से कहा कि जब तक उसे पहले नौकरी नहीं मिल जाती वह शादी नहीं करेगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। सुरेंद्र ने युवती को पढ़ाई पूरी करने के लिए रुपये देने की पेशकश भी की। इस दौरान सुरेंद्र ने युवती से कहा कि तुम्हारे नौकरी करने तक मैं जिंदा नहीं रहूंगा और न तुम्हे जिंदा रहने दूंगा। यह कहते ही सुरेंद्र पास स्थित एक मीट शॉप पर गया और चाकू उठाकर ले आया। युवती जब तक कुछ समझती सुरेंद्र ने उस पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। इस पर प्रेमिका उससे भिड़ गई लेकिन चाकू लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद सुरेंद्र ने खुद को चाकू मार लिया, जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई। सरेराह हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed