{"_id":"5e4763d026fb07a6af028f97a4335a73","slug":"young-man-died-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरा टेंपो पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारियों से भरा टेंपो पलटा, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों से भरा एक टेंपो शनिवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जायस में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज सगरा के पास शनिवार शाम सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो पर सवार जग नारायण (32) निवासी पूरे शिवदीन मजरे हरदो कोतवाली गौरीगंज की मौके पर ही मौत हो गई। उमेश (25) निवासी गौहनिया, विट्टन (40) निवासी मऊ, देवमता (50) निवासी पासी का पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इन्हें सीएचसी जायस में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है।
पूरे शिवदीन मजरे हरदो निवासी जग नारायण शनिवार को पत्नी रीता देवी को रक्षाबंधन पर्व पर उसके घर शाहगढ विशाल का पुरवा छोड़ने गया था। रीता के साथ उसके दोनों बेटे आदर्श (7) व जेलर बाबू (5) भी गए थे। दुर्घटना की सूचना के बाद रीता बेसुध हो गई है।
विज्ञापन