फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women murdered during robbery

लूटपाट का विरोध करने  पर महिला को मार डाला

Tue, 03 Oct 2017 09:40 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 03 Oct 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
Women murdered during robbery
लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला

पूरे शीतल गांव में रविवार की देर रात हथियार बंद बदमाशों ने एक घर की बाउंड्रीवाल फांदकर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक  बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


देर रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे शीतल मजरे दरखा गांव निवासी रामसुंदर यादव के परिवारीजन रविवार रात खाना खा कर सो गए। देर रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश चहारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हो गए। घर के मेन गेट का दरवाजा खुला पाकर चोर अंदर घुस गए और कमरे में सो रही रामसुंदर की 65 वर्षीय पत्नी राजपति के गले का मंगलसूत्र, अंगूठी व अन्य गहने निकालने लगे।
विज्ञापन


राजपति के विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर राजपति को घायल कर दिया। घर में लूटपाट के बाद बदमाश बाहर निकले और रामसुंदर की पिटाई कर फरार हो गए।  पुलिस ने गंभीर हालत में राजपति को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। परिवारीजन राजपति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजपति की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी एक रिश्तेदार राम सजीवन के पुत्र व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed