{"_id":"d681ad89807fb95fb3686f7836401ddc","slug":"women-looted-of-rs-25000-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लौट रही महिला से 25 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से लौट रही महिला से 25 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। द्वारिकागंज पुलिस चौकी के पास बैंक से रुपये निकालकर पैदल घर जा रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के जोर पर 25 हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार निवासी झगरूराम की पत्नी श्यामा देवी सोमवार को द्वारिकागंज पुलिस चौकी के पास स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से इंदिरा आवास के लिए मिले 25 हजार रुपये निकालने गई थी। श्यामा देवी रुपये निकालकर पैदल ही घर लौट रही थी। चौकी से चंद कदम दूर श्यामा देवी पहुंची थी तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और तमंचा निकालकर श्यामा देवी पर तान दिया। इसके बाद उनके हाथ से युवक ने 25 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। पीड़ित महिला की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बाबत एसओ गोसाईगंज आरपी शाही ने बताया कि मामला संज्ञान में है।