{"_id":"06b1cfbaf20a8c7b343f77e7908fe9b5","slug":"villagers-protest-against-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों से लापता युवक के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। करीब दो घंटे तक हाईवे जाम होने से आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर के जैपालपुर पुरवा निवासी राम सागर यादव (38) चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाता है। साथ ही निजी प्रैक्टिस भी करता है। वह प्रधान पद पर चुनाव भी लड़ने वाला था। बीते शुक्रवार की सुबह वह घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने पहले तो कयास लगाया कि वह किसी मरीज को देखने गया है। पूरे दिन इंतजार के बाद शनिवार को भी ग्रामीण रोड जाम करने पर तत्पर थे, लेकिन अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हो गए थे।
रविवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने नरहरपुर कस्बे में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी लंभुआ राम औतार कर्णवाल पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। सीओ ने गुमशुदा के भाई विजय बहादुर यादव से बातचीत की। सीओ के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हो गए। करीब दो घंटे तक हाईवे जाम होने से आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।