फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers facing fraud in forge govt scheme

फर्जी योजना के नाम पर ग्रामीणों से की जा रही ठगी

Mon, 28 Mar 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers facing fraud in forge govt scheme
फर्जी योजना में ठगी - फोटो : अमर उजाला

मोदी उप्र ग्रामीण बाल विवाह सेवा योजना के नाम पर ग्रामीणों को ठगने का खुलासा हुआ है। फर्जी योजना के नाम पर दोस्तपुर ब्लॉक के आसपास के गांवों में ठगों का एक गिरोह ग्रामीणों से दो सौ रुपये की वसूली कर रहा है। पंजीयन के नाम पर ग्रामीणों से दो सौ रुपये लेकर उन्हें तीन वर्ष बाद 75 हजार रुपये बैंक से अनुदान मिलने का झांसा दिया जा रहा है।

विज्ञापन


गिरोह के चंगुल में सैकड़ा भर से अधिक परिवार आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फर्जी योजना बनाकर ग्रामीणों को ठगने का मामला प्रकाश में आया है। ठगों का गिरोह पीएम मोदी ग्रामीण बाल विकास सेवा योजना नाम का फॉर्म छपवाकर उसे ग्रामीणों से भरवा रहा है। फॉर्म पर पीएम मोदी की फोटो भी लगी है और पता जनकपुरी नई दिल्ली का दिया गया है। प्रकरण जानकारी आने पर इसकी शिकायत एसडीएम कादीपुर, डीएम से की गई है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक मोदी उप्र ग्रामीण बाल विवाह सेवा योजना में पंजीयन के लिए गिरोह ग्रामीणों से फॉर्म भरवा रहा है। फॉर्म भरवाने में पंजीयन के नाम पर प्रति फॉर्म दो सौ रुपया वसूूला जा रहा है। हालांकि फॉर्म पर सौ रुपया ही अंकित है। अब तक कस्बे के बभनइया पूरब के धनंजय विश्वकर्मा, पंडा टोला के हरिलाल, कजियाना के राम विनोद व दयाराम समेत कई गांवों के सैकड़ा भर से अधिक लोग इस गिरोह के चंगुल में फंस गए हैं। ग्रामीणों को फॉर्म भरने के तीन वर्ष बाद बैंक से योजना के तहत 75 हजार रुपये अनुदान मिलने का झांसा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह में 20 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। फॉर्म में मोदी उप्र ग्रामीण बाल विवाह सेवा योजना की शर्तें भी दी गई हैं। फिलहाल अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। दोस्तपुर पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


दर्ज कराया जाएगा मुकदमा
एसडीएम कादीपुर राम अभिलाष का कहना है कि ऐसी कोई योजना केंद्र व सूबे की सरकार से नहीं चल रही है। शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

नहीं मिले फोन नंबर
फॉर्म पर चार फोन नंबर दर्ज हैं। इन चारों नंबरों पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई नंबर काम नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed