फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two more nabbed in constable murder

सिपाही हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

गौरीगंज। रामनगर स्थित भूपति भवन के सामने 14 सितंबर 2014  को हुए बवाल के दौरान हुई सिपाही विजय कुमार मिश्र की हत्या में दो और आरोपी रविवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुंशीगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों को दोपहर बाद न्यायालय के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ बीते 30 मार्च को सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। अमेठी से सटे रामनगर स्थित भूपति भवन के सामने 14 सितंबर 2014 को पुलिस और पब्लिक के बीच संघर्ष हो गया था। संघर्ष के दौरान अमेठी कोतवाली में तैनात सिपाही विजय मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद एसओ मो. हामिद की तहरीर पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह सहित सात के खिलाफ नामजद तथा भीड़ में शामिल सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में कोर्ट ने जहां चार आरोपियों के खिलाफ 30 मार्च को तो अनंत विक्रम सहित पांच के खिलाफ 16 जून को गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


 वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी जिले की पुलिस ने रविवार को इसी थाना क्षेत्र के गांव पश्चिम दुआरा निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन तथा सरायखेमा निवासी विजय कुमार सिंह को शिवगंज नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को दोपहर बाद भारी पुलिस बल के साथ सुल्तानपुर स्थित सीजेएम कोर्ट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शनिवार को गिरफ्तार हुए थे अनंत
सिपाही की हत्या मामले में रविवार को हुई दो आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पुलिस इसी मामले में नामजद भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह को भी शनिवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अनंत को न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed