फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trader shot dead in shop.

दुकान में घुसकर व्यवसायी को गोलियों से भूना

Tue, 05 Jan 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

करौंदीकलां कस्बे में मंगलवार की शाम दुकान में बैठे व्यवसायी को हेलमेट पहने एक युवक ने गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग से कस्बे में भगदड़ मच गई। परिवारीजन लहूलुहान हालत में व्यवसायी को लेकर सीएचसी कादीपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन



करौंदीकलां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कलां निवासी सत्यपाल सिंह (50) करौंदीकलां कस्बे में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करते थे। मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बजे सत्यपाल सिंह दुकान पर बैठे थे तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा। युवक ने दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी। दुकान में बैठे सत्यपाल सिंह जब तक कुछ समझते युवक उनके करीब पहुंच गया।
विज्ञापन


 युवक ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गई। सत्यपाल सिंह को गोली मारने के बाद युवक बाहर निकला और बाइक स्टार्ट करने लगा लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने खुद ही बाइक को दौड़ाकर स्टार्ट किया और करौंदीकलां थाने की तरफ भाग निकला। हमलावर के जाने के बाद आस-पास के लोग और परिवारीजन सत्यपाल सिंह को लेकर सीएचसी कादीपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही एएसपी प्रद्युम्न सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच की। एएसपी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
करौंदीकलां। व्यवसायी सत्यपाल सिंह के परिवार में पत्नी फूलमती और इकलौते बेटे विकास के साथ ही दो बेटियां हैं। बेटियों में किरन (25) व प्रीती (22) शामिल हैं। सत्यपाल सिंह का क्षेत्र में खासा सम्मान था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed