फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tppebaj stolen 49 rupees

टप्पेबाजों ने युवक से उड़ाए 49 हजार रुपये

Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tppebaj stolen 49 rupees
एसपी कार्यालय गेट पर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से शुक्रवार देर शाम टप्पेबाजों ने युवक के 49 हजार रुपये उड़ा दिए। जानकारी होने के बाद युवक बैंक में हंगामा काटने लगा तो बैंक कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैंकों में नोट बदलवाने को उमड़ रही भीड़ केे बीच इन दिनों टप्पेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार देर शाम इलाहाबाद बैंक की शाखा में नोट बदलवाने पहुंचे गौरीगंज थाने के  पूरे पासिन मजरे माधवपुर निवासी जितेंद्र कुमार को भी टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया।
विज्ञापन


जितेंद्र से बातचीत के दौरान टप्पेबाज उसकी जेब में मौजूद 49 हजार निकाल कर मौके से फरार हो गए। नंबर आने के बाद जब जितेंद्र काउंटर पर पहुंचा तो जेब से रुपया गायब देख हंगामा करने लगा। जितेंद्र के हंगामे के बीच बैंक कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद बैंक पहुुंची पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निरीक्षक आरपी शाही ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही टप्पेेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed