फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three nabbed in Electricity Defaulting.

बिजली चोरी में तीन के खिलाफ केस

Wed, 25 Nov 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

अलीपुर कस्बे में बुधवार को विद्युत इंजीनियरों की ओर से की गई चेकिंग में तीन लोग बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपभोग करते मिले। तीनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। टीम ने 10 लोगों से 50 हजार रुपया विद्युत बिल जमा कराया है। नौ लोगों का लोड भी बढ़ाया गया है।

विज्ञापन



मंडल अधीक्षण अभियंता शुभचंद्र झा के निर्देश पर बुधवार को अखंडनगर के अलीपुर में अधिशाषी अभियंता चंद्रजीत प्रसाद के साथ एसडीओ धर्मराज ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पिपरीपट्टी के निवर्तमान प्रधान राम मूर्ति सिंह अलीपुर कस्बे में बिना कनेक्शन के ही विद्युत का उपभोग करते पाए गए।
विज्ञापन


 कस्बे में ही किराना दुकानदार पन्नालाल व संतराम भी बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते पाए गए। अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर जेई अजय शर्मा ने अखंडनगर थाने में तीनों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। चेकिंग के दौरान 10 लोगों से करीब 50 हजार रुपया बकाया विद्युत बिल जमा कराया गया है। लाइट कनेक्शन के नाम पर व्यावसायिक विद्युत बिल का उपभोग करते पाए गए नौ लोगों का लोड बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता एससी झा के निर्देश पर शहर में भी बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। शास्त्रीनगर में एसडीओ एके सिंह व अवर अभियंता जियालाल के नेतृत्व में बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में टीम ने सवा तीन लाख रुपया बकाया विद्युत बिल जमा कराया है। चेकिंग के दौरान टीम ने पांच विद्युत चोरी के मामले पकड़े हैं। चोरी के मामले में 44 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया है। दो लोगों का कनेक्शन काट दिया है। एसडीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान चार मीटर बदले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed