{"_id":"5e6144d7bc0f3e3c879ca7d27bdf583d","slug":"three-homes-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से 24 लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से 24 लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शुक्रवार रात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तीन घरों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात समेत करीब 24 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर वालों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
संग्रामपुर थाने के तिवारीपुर गांव निवासी केशवराम तिवारी के यहां रविवार को बेटी की गोदभराई का कार्यक्रम तय था। इस आयोजन में तमाम रिश्तेदार घर पर जमा थे। बहन-बेटियां भी घर आई हुई थीं। चोर शुक्रवार रात छत के सहारे उनके घर में घुस गए।
विज्ञापन
चोरों ने अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी व 20 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी घर वालों को सुबह हुई। घर वाले सोकर उठे तो बक्से और अलमारी टूटी मिली। चोरों का अगला निशाना इसी गांव के दुर्गादत्त तिवारी बने।
विज्ञापन
चोर इनके घर में भी छत के रास्ते घुस गए। चोर घर में रखी 50 हजार की नकदी व दो लाख रुपये के गहने लेकर बाहर निकल गए। चोरों ने इसी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी राम आसरे सरोज के घर को भी निशाना बनाया। चोर यहां से करीब एक एक लाख रुपये के जेवरात ले जाने में कामयाब हुए।
सभी पीड़ितों ने शनिवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी व सीओ आरके चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी।