फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three die in accident in Amethi

सड़क हादसे में जीजा साली सहित तीन की मौत

Fri, 14 Jul 2017 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 14 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three die in accident in Amethi
केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपट्टी गांव के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीजा-साली समेत तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीनों लोगों की मौत से जायस थाने के उड़वा गांव में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन


   
जायस थाना क्षेत्र के हेमराजपुर मजरे उड़वा गांव निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव (56) अपने भांजे शुभम (21) तथा कुड़वार थाना क्षेत्र के बभनगवां निवासी अपनी साली निशा श्रीवास्तव (50) का सुल्तानपुर में इलाज करवाने गए थे। इलाज के बाद शुक्रवार भोर तीनों लोग कार से वापस अपने गांव हेमराजपुर आ रहे थे। करीब चार बजे उनकी कार गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपट्टी गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने सुरेश के पुत्र दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ सुरेश पांडेय ने बताया कि केस दर्जकर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed