फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The young lady murder

युवती की हत्या कर चेहरे को कुचला

Sat, 26 Sep 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 26 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

थौरी-अढ़नपुर मार्ग पर दिखौली मोड़ के पास शुक्रवार रात एक युवती का झाड़ी में शव मिला। युवकी की शिनाख्त छिपाने के लिए हत्यारे ने चेहरे को कुचल दिया था। युवती के अस्त-व्यस्त कपड़े को देखकर रेप की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पास मिले पर्स में संत कबीरनगर जिले के एक व्यवसायी के दुकान का पर्चा मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के थौरी-अढ़नपुर मार्ग पर स्थित दिखौली गांव के मोड़ के पास शुक्रवार रात एक युवती का शव झाड़ी में पाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना के बाद एसपी हीरालाल टीम के साथ वहां पहुंच गए। युवती की शिनाख्त छिपाने के लिए किसी धारदार हथियार या फिर ईंट से उसका चेहरा कुचल दिया गया था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। थोड़ी दूर पर एक पर्स मिला, जिसमें दो सौ रुपये नकद और एक पर्चा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चे पर रजनीश कुमार-कुमार अश्वनी सराफा मुरलीधर वर्मा खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर लिखा था। एसओ जगदीशपुर शिवकुमार मुनि ने बताया कि मृतका ने बैगनी रंग की छींटदार सलवार व कमीज पहन रखी थी। अस्त-व्यस्त कपड़ों से रेप का आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। दिखौली गांव के चौकीदार राम करन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed