शिक्षक की पिटाई से घायल छात्र की हालत बिगड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वनाथ महाविद्यालय कलान में माह भर पहले शिक्षक के पूछे गए प्रश्न को गलत बताने पर शिक्षकों ने बीएससी के छात्र प्रमोद की जमकर पिटाई की। शिक्षक की पिटाई से छात्र के सिर में चोट लग गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे शुक्रवार को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। पीड़ित पिता बेटे को लखनऊ ले जाने के लिए रुपये-पैसे के इंतजाम में जुटा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार शिक्षकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के बड़ौरा ख्वाजापुर निवासी मुन्ना यादव का बेटा प्रमोद यादव क्षेत्र के विश्वनाथ महाविद्यालय कलान में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र है। बीते 29 दिसंबर को प्रमोद कॉलेज गया था। क्लास रूम में शिक्षक विवेक तिवारी ने प्रमोद से एक प्रश्न पूछा तो उसने शिक्षक से प्रश्न गलत होने की बात कही। इससे नाराज शिक्षक विवेक तिवारी ने कॉलेज के शिक्षक आनंद सिंह, मनोज सिंह और नरेंद्र शुक्ला के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से छात्र प्रमोद के सिर में चोट लग गई। पिटाई की सूचना के बाद कॉलेज पहुंचे उसके परिवारीजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां से चिकित्सकों ने प्रमोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छात्र के परिवारीजन उसे लेकर फैजाबाद गए और एक निजी चिकित्सक को दिखाया। हालत में थोड़ा सुधार होने पर पीजीआई अंबेडकरनगर में इलाज कराता रहा, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
शुक्रवार को परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन प्रमोद को लेकर वापस घर आ गए और पैसे की व्यवस्था में जुट गए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्र की पिटाई व अभद्रता के मामले में शिक्षक आनंद सिंह, मनोज सिंह, विवेक तिवारी, नरेंद्र शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया है।