फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher thrash student, serious.

शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Wed, 03 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Wed, 03 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Teacher thrash student, serious.

शाहगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय समशेरिया में तैनात शिक्षिका ने कक्षा चार के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की। मंगलवार को हुई इस घटना की शिकायत परिवारीजनों ने मुंशीगंज पुलिस से की लेकिन प्राथमिकी नहीं दर्ज हुई। आजिज परिवारीजन बुधवार को बच्चे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और तहसील दिवस में पेश होकर एसडीएम से अपनी पीड़ा सुनाई। एसडीएम ने बीईओ शाहगढ़ को मामले की जांच कर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन



शाहगढ़ ब्लॉक के समशेरिया गांव निवासी धीरेंद्र कुमार का पुत्र शिवलाल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वह स्कूल गया था। पढ़ाई के दौरान शिवलाल स्कूल परिसर से सटे मंदिर के पास खेलने चला गया। आरोप है कि छात्र की इस मामूली सी गलती से नाराज शिक्षिका वहां पहुुंचीं और बच्चे की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शिक्षिका की पिटाई से छात्र को पीठ के साथ हाथ व पैर पर गंभीर चोटें आईं। स्कूल बंद होने के बाद बच्चा घर पहुंचा।
विज्ञापन


 बच्चे ने परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया। शिक्षिका की पिटाई से बच्चे को आई चोटों को देखकर नाराज परिवारीजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां गए। इलाज के बाद परिवारीजन बच्चे को लेकर मुंशीगंज थाने गए लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय उसे जांच करने की बात कहकर टरका दिया। पुलिस के रवैए से परेशान परिवारीजन बुधवार को बच्चे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में परिवारीजनों ने एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को पूरी बात बताने के साथ ही बच्चे को आई चोटें दिखाकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसडीएम ने तहसील दिवस में मौजूद बीईओ शाहगढ़ ओपी मिश्र को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के साथ ही आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एसडीएम ने शिकायत मिलने व जांच के आदेश दिए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed