{"_id":"fd673a5b7b1a10e688af4ce566d6c9ff","slug":"subinspectior-shot-at-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई पर फायरिंग, एक बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआई पर फायरिंग, एक बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोलाघाट इलाके में चौक घंटाघर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दूसरा घेराबंदी के बावजूद भाग निकला। पुलिस का कहना है कि एक बदमाश ने चौकी इंचार्ज पर फायरिंग की लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पकड़े गए आरोपी के पास दो तमंचे बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक चौक घंटाघर इंचार्ज एसपी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार दोपहर गोलाघाट इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका तो उनमें एक बदमाश ने चौकी इंचार्ज पर फायरिंग कर दी। चौकी इंचार्ज बाल-बाल बच गए। फायरिंग कर भागे बदमाशों का पुलिस कर्मियों ने पीछा किया। उनमें एक युवक को दबोच लिया लेकिन दूसरा फरार हो गया।
आरोपी के पास से दो तमंचे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम सिंह पुत्र इंद्र प्रकाश सिंह निवासी मोहम्मदाबाद कोतवाली कादीपुर के रूप में हुई है। नगर कोतवाल वीपी सिंह के मुताबिक फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम को लगाया गया है।