{"_id":"59382ba14f1c1b841c9c9751","slug":"stone-pelted-on-108-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस पर शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
108 एंबुलेंस पर शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसूता को घर पहुंचाकर सीएचसी लौट रही 108 एंबुलेंस पर शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थरबाजी में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक बाल-बाल बच गया। चालक ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कुड़वार थाना क्षेत्र के गजेहड़ी गांव की रहने वाली रुचि को डिलीवरी के बाद बुधवार की सुबह चालक शमीम 108 एंबुलेंस से सीएचसी से उसे घर पहुंचाने गया था। रुचि को घर पहुंचाने के बाद रास्ते में खड़े 10-12 शरारती युवकों ने एंबुलेंस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
चालक ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।