{"_id":"59a6ea9c4f1c1b5c738b46df","slug":"stf-nabbed-four-arm-suppliers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के हत्थे चढ़े अंतर प्रांतीय पिस्टल सप्लायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ के हत्थे चढ़े अंतर प्रांतीय पिस्टल सप्लायर
Amarujala Bureau
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल और कारतूस बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से मुंबई तक फैले अवैध असलहों के कारोबार पर एसटीएफ ने नकेल कस दी है। एसटीएफ की कार्रवाई में असलहा सप्लाई करने वाले गन हाउस संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, .32 बोर की 80 कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है। असलहे का मुख्य सप्लायर नगर पालिका का पूर्व सभासद है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ जुटी है।
विज्ञापन
बिहार से अवैध असलहों की खेप सुल्तानपुर जिले में पहुंचने के बाद मुंबई भेजे जाने की खुफिया रिपोर्ट के बाद लखनऊ एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लखनऊ एसटीएफ के एएसपी अरविंद चतुर्वेदी को गिरोह से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने का जिम्मा सौंपा गया था। वाराणसी से टीम ने प्रभु नारायण यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला विजयपाल व कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी शिवेंद्र विक्रम को पिस्टल देता है। एसटीएफ ने यह जानकारी जिले के स्वाट टीम प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह से साझा की।
विज्ञापन
एसटीएफ और जिले की स्वाट टीम ने मंगलवार को विजयपाल और शिवेंद्र विक्रम को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि शहर के ठठेरी बाजार में स्थित दास गन हाउस का संचालक गिरोह को कारतूस मुहैया कराता है। डीएम के आदेश पर सदर एसडीएम प्रमोद पांडेय व सीओ सिटी श्यामदेव ने रात में ही दास गन हाउस पर छापा मार दिया। छापे के दौरान एसडीएम व सीओ ने स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया तो 80 कारतूस ज्यादा पाए गए। एसडीएम ने गन हाउस को सील कर दिया। एएसपी एसटीएफ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गन हाउस का संचालक विजेंद्र उर्फ आशू बरनवाल अवैध असलहों को बिहार से यूपी बॉर्डर से पार कराता था और खुद अवैध पिस्टल लाकर नगर पालिका सुल्तानपुर के विवेक नगर के पूर्व सभासद अप्पू सिंह उर्फ सतीश प्रकाश सिंह को देता था।
विज्ञापन
पूर्व सभासद पिस्टल की खेप को मुंबई भेजता था। कोतवाली नगर में गिरफ्तार किए गए प्रभु नारायण यादव निवासी वाराणसी, विजयपाल निवासी जयसिंहपुर व शिवेंद्र विक्रम सिंह निवासी शास्त्रीनगर और दास गन हाउस संचालक विजेंद्र उर्फ आशू बरनवाल निवासी ठठेरी बाजार कोतवाली नगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर कोतवाल एसके मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।